गंगापार, अप्रैल 7 -- बाबूगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कंपोजिट विद्यालय रूदापुर में सोमवार को वार्षिकोत्सव आयोजित हुआ, जिसमें पुरस्कार वितरण व कक्षा आठ के बच्चों का विदाई कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत भी किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान सुनीता यादव रही उन्होंने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना किया और उपस्थित अभिभावकों से अधिक से अधिक बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया।ग्राम प्रधान ने कक्षा आठ पास करने वाले बच्चों व वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को टिफिन, मेडल, कापी पेन आदि देकर आदि देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर एसएमसी अध्यक्ष मौसम एआरपी उर्मिला, इंचार्ज प्रधानाध्यापिका जयलक्ष्मी गुप्ता,शशी, सुनीता, सुषमा, अंतिमा, नेहा आदि उपस्थित रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...