बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
सिद्धार्थ, सितम्बर 23 -- सिद्धार्थनगर। विद्या भारती की ओर से कुशीनगर में आयोजित प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता में शहर के सरस्वती शिशु मंदिर तेतरी बाजार के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को विद्यालय परिसर में प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में आयुष कन्नौजिया ने ऊंची कूद में प्रथम व 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस में भी आयुष की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह अर्नव श्रीवास्तव ने 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि रिले रेस में भी उनकी टीम दूसरे स्थान पर रही।बालिका वर्ग में भी विद्यालय की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सौम्या कन्नौजिया ने ऊंची कूद में द्वितीय व अन्नू मौर्या ने लंबी कूद में दूसरा स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.