गोरखपुर, जून 11 -- गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा है कि जिन क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता की विकास परियोजनाएं संचालित हो रही हैं। और जिनसे संबंधित स्थानों की भूमि का मूल्य (वैल्यू) निरंतर बढ़ रहा है, ऐसे क्षेत्रों की पहचान कर गोरखपुर विकास प्राधिकरण वहां व्यवस्थित लैंड बैंक तैयार करे। इन संभावित क्षेत्रों की पहचान कर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी और उस पर चरणबद्ध तरीके से अमल शुरू किया जाएगा। इससे महानगर के प्रमुख क्षेत्रों का समग्र एवं सुनियोजित विकास सुनिश्चित हो सकेगा। साथ ही गोरखपुर को एक आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं निवेश-अनुकूल शहर के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति होगी। 2 जून को हुई समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर विकास प्राधिकरण को यह निर्देश दिए थे। प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोज...