बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले छात्र-छात्राओं को दिए गए पुरस्कार
पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। अमरिया ब्लॉक क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल भगा मोहम्मदगंज में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बच्चों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बीएसए रोशनी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कहा कि बच्चों की परफॉर्मेंस देखकर लगता है कि शिक्षकों ने मेहनत की है। शिक्षा एक ऐसा हथियार है जिससे सभी कुछ हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। स्कूल में फल, सब्जी, पुष्प वाटिका को देखकर शिक्षक स्टाफ की सराहना की। खंड शिक्षा अधिकारी उमेंद्र दत्त त्रिपाठी, जिला समन्वयक राकेश पटेल, जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार, प्रधानाध्यापक खेमपाल सिंह, प्रवीण कुमार शुक्ला, सरोज जायसवाल, जिला पंचायत सदस्य प्रेम सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.