रिषिकेष, जुलाई 30 -- एसडीआरएफ वाहिनी मुख्यालय जौलीग्रांट में सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अध्यक्षता में मासिक सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर की एसडीआरएफ पोस्टों की कार्यप्रणाली, मानसून की तैयारियों, संसाधनों की उपलब्धता और ड्यूटी व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। सेनानायक यदुवंशी ने अधिकारियों को कार्मिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने, लंबित कार्यों को समयबद्ध पूरा करने और आधुनिक रेस्क्यू उपकरणों की खरीद के लिए आवश्यक प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर तैयारी और आधुनिक तकनीक से राहत एवं बचाव कार्य अधिक प्रभावी बनेंगे। सम्मेलन में रुद्रप्रयाग में सफल रेस्क्यू करने वाले आरक्षी प्रेम सिंह सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों की सराहना की गई। मानसून, कांवड़ यात्रा, कैलाश मानसरोवर यात्रा...