नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। एमबी रोड, तिमारपुर रोड और अजमेरी गेट-सीता रोड पर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने योजना बनाई है। इन स्थानों पर पहले से बने कंक्रीट ढांचे का उपयोग कर नाला बनाया जाएगा। इससे कम समय में अच्छी गुणवत्ता के साथ नाले बनेंगे। करीब 165 करोड़ रुपये की लागत से इस परियोजना को पूरा किया जाएगा। एक महीने में शुरू होगा निर्माणपीडब्ल्यूडी के अधिकारी ने बताया कि इसी माह इन तीनों नालों के लिए टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। एक माह के भीतर इनका निर्माण शुरू करा दिया जाएगा। एमबी रोड पर नाला बनाने में अधिक वक्त लगेगा, क्योंकि इसकी लंबाई ज्यादा है और यहां यातायात का दबाव भी अधिक रहता है।पीडब्ल्यूडी यह भी पढ़ें- जल निकासी बेहतर करने को तीन स्थानों पर बनेंगे नाले की यह है य...