जमशेदपुर, जून 18 -- टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) में हुए ग्रेड रिवीजन समझौते के बाद कर्मचारी लगातार यूनियन के पदाधिकारियों एवं कमेटी मेंबरों का स्वागत एवं सम्मानित कर रहे हैं। इस बेहतर समझौते के लिए मंगलवार को यूनियन पदाधिकारियों को फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि समझौते से पुराने और नए ग्रेड के सभी कर्मचारी खुश हैं। कर्मियों के वेतन में अधिकतम 19 हजार तक की बढ़ोतरी हुई है। कर्मचारी इस सफल समझौते के लिए यूनियन की पूरी टीम यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पांडे, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, डिप्टी प्रेसीडेंट परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साईं बाबू राजू, सभी पदाधिकारी एवं यूनियन के समस्त कार्यकारिणी सदस्यों को देते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...