जमशेदपुर, अप्रैल 11 -- जमशेदपुर। मुंबई सिटी एफसी के खिलाफ मुकाबले में बेहतर प्रदर्शन के बावजूद जीत न मिलने पर जमशेदपुर एफसी के मुख्य कोच ओवेन कोयल ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा और जीत की हकदार थी।कोयल ने कहा कि शुरुआत से अंत तक जमशेदपुर एफसी बेहतर टीम रही और खिलाड़ियों ने कई अच्छे मौके बनाए। हालांकि पहले हाफ के अंत में डिफ्लेक्शन से मुंबई सिटी को बढ़त मिल गई, जिससे टीम को निराशा हुई।दूसरे हाफ में जमशेदपुर एफसी ने लगातार आक्रमण करते हुए मुंबई की रक्षा पंक्ति पर दबाव बनाए रखा। आखिरकार 90वें मिनट में सार्थक गोलुई ने हेडर के जरिए बराबरी का गोल कर टीम को महत्वपूर्ण अंक दिलाया।कोयल ने कहा कि लीग में अभी पांच मैच बाकी हैं और टीम को अच्छे प्रदर्शन को जीत में बदलने पर ध्यान देना होगा।अ

हिंदी हिन्दुस्ता...