सिद्धार्थ, जुलाई 7 -- उस्का बाज़ार। किसान यदि समय चक्र को ध्यान में रखते हुए कम अवधि वाली फसलों का चयन करें तो एक ही खेत से वर्ष में तीन फसलें प्राप्त की जा सकती हैं। इससे दलहन और तिलहन उत्पादन में वृद्धि होगी व किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यह सलाह कस्बा के रानीगंज में स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार के प्रभारी रणबीर ने दी है। उन्होंने कहा कि खरीफ फसल बुआई का समय शुरू हो चुका है, इसलिए किसान अपने खेत की परिस्थिति के अनुसार उपयुक्त बीजों का चयन करें और मिट्टी की जांच कराकर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें। उन्होंने किसानों को पानी के सीमित और संतुलित उपयोग पर भी जोर देते हुए कहा कि खेत में अत्यधिक पानी देना फसलों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है।खरीफ यह भी पढ़ें- Varanasi News: बारिश : धान की 'पीली' नर्सरी को मिली संजीवनी और रबी ...