गोंडा, मई 16 -- मनकापुर। जिला मुख्यालय स्थित गांधी विद्यालय रेलवे कालोनी इंटर कॉलेज में भारत स्काउट एवं गाइड का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फातिमा इंटर कॉलेज मनकापुर के स्काउट शिक्षक दिव्यांशु श्रीवास्तव को बेहतर कार्य करने के लिए स्काउट गाइड की मंडल प्रभारी सुषमा यादव ने सम्मानित किया। फातिमा स्कूल के स्काउट शिक्षक के कुशल मार्गदर्शन में राज्य पुरस्कार शिविर में उत्तीर्ण 18 स्काउटस और 08 गाइड्स को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर राजेश द्विवेदी, धर्मवीर सिंह, सहदेव सिंह, अजीत सिंह राजेश कुमार सिंह, कमला मौर्या, प्रतिभा तिवारी ज्ञानेश कुमार आदि रहे। यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड शिविर के प्रतिभागियों को दिलाई जनगणना की शपथ यह भी पढ़ें- स्काउट गाइड प्रशिक्षकों को किया सम्मानित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...