अंबेडकर नगर, सितम्बर 6 -- अम्बेडकरनगर। सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में जीव विज्ञान प्रवक्ता के पद पर कार्यरत शिक्षिका छाया देवी को उत्कृष्ट कार्य के लिए डीआईओएस कौस्तुभ सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। वर्ष 2013 से कार्यरत छाया देवी के अथक प्रयास का परिणाम है कि जीवन विज्ञान विषय का परीक्षाफल प्रत्येक वर्ष शत प्रतिशत रहता है। उन्हें सम्मान मिलने पर विद्यालय के शिक्षकों ने बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...