लखीमपुरखीरी, मार्च 10 -- सामुदायिक रेडियो रेडियो खीरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई। कार्यक्रम में प्रतिभाग कर रही महिलाओं ने अपने विचार साझा किए। समाज सेवा कार्य में उत्कृष्ट उपलब्धि वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसमें अनाथ बच्चों के संरक्षण का काम करने वाली भावना को सम्मानित किया गया। उन्होंने डिग्री कॉलेज की प्रोफ़ेसर की नौकरी छोड़ी और कभी भी विवाह न करने का संकल्प लिया। समाजसेवी सकून सिंह, संचालक संजय सिंह व रेडियो की टीम सदस्य मानसी, रूपांसी, शिवशंकर सहित तमाम महिलाएं मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...