गोंडा, मई 2 -- मनकापुर, संवाददाता। एसआईआर, फार्मर रजिस्ट्री व क्राप सर्वे में मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करने वाले राजस्व कर्मियो, निर्वाचन कार्मिको को सम्पूर्ण समाधान दिवस के समापन के दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व पुलिस क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल, तहसीलदार सुभद्र प्रसाद ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वोटर लिस्ट के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर), फार्मर रजिस्ट्री व क्राप सर्वे में दिन रात मेहनत करके तहसील की छवि जिला व प्रदेश स्तर में बेहतर करने में कई कर्मियों का योगदान है। इनमें एसडीएम के स्टेनो राम जन्म वर्मा, विनोद पान्डेय, निर्वाचन में लगे नीरज सिंह, उमेश शुक्ला, राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह, अमीरूल हसन, राज किशोर श्रीवास्तव, रमेश वर्मा, कुंवर बहादुर मौर्या, लेखपाल रामपूजन सिंह यादव, गिरजानंदन तिवारी, नंदनंदन तिवारी...