बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- बेहतर काम करने वाले 65 चुनाव कर्मी सम्मानित फोटो : हरनौत चुनाव : हरनौत प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को विधान सभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले कर्मी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते बीडीओ डॉ. पंकज कुमार। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार को विधान सभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले 65 पदाधिकारियों और कर्मियों को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार ने प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। बीडीओ ने चुनाव में स्वच्छ, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और अनुशासित तरीके से योगदान देने वाले कर्मियों की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...