बेहतर काम करने वाली सेविका एवं सहायिकाएं हुईं सम्मानित
मधुबनी, अगस्त 24 -- बेनीपट्टी, निज प्रतिनिधि। प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं स्कूल पूर्व शिक्षा गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं को सम्मानित किया गया। प्रखंड के टीपीसी भवन में सीडीपीओ कुमारी रेखा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में सेविका वीणा सिंह, सबनम झा, प्रीति झा, रिंकू कुमारी, सीमा देवी, रागनी देवी, आरती कुमारी, पूनम सिंह, अंजू देवी एवं किरण देवी सहित कुल 13 सेविकाएं एवं 7 सहायिकाओं को भी सम्मानित किया गया। इन कर्मियों ने परियोजना द्वारा प्रतिदिन दिए जाने वाले गतिविधियों को अपने-अपने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच प्रभावी ढंग से संचालित किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने का प्रयास किया गया। यह भी पढ़ें- समीक्षा कर आंगनबाड़ी क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.