जौनपुर, मार्च 21 -- जौनपुर, संवाददाता। प्रदेश की भाजपा सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने पर शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मातृ शक्ति, महिला स्वावलंबन, सम्मान व सुरक्षा को समर्पित रहा। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व समूह की महिलाओं और बीसी सखियों ने दीप प्रज्जवलित किया। महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में वेदिका फूड्स द्वारा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। जिलाधिकारी ने समूह से जुड़ी नौ महिलाओं को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।सृजन समूह की सुनिधि चौहान, ई-देवी समूह की सुनीता पाल, सत्यजीत समूह की रामरती, तुलसी आजीविका समूह की बल्ली, लक्ष्मी समूह की रंजना पाल, कृष्णा समूह की रीमा सिंह, शीतला समूह की शोभावती, दुर्गा समूह की सीमा तथा गंगा समू...