अमरोहा, मार्च 8 -- अमरोहा। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सीएमओ कार्यालय सभागार में रविवार को गोष्ठी हुई। इसमें महिलाओं के योगदान और उनकी समाज में भूमिका को लेकर चर्चा की गई। विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा कार्यकत्रियों व महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद रैली निकालकर महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। इस दौरान एसीएमओ डा. जसकरन गंगवार, डा. सतीश भास्कर, मुकर्रब हुसैन, विवेक सरन श्रीवास्तव, विशेष कुमार, एहसान अली, याकूब अली, विपुल कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...