सासाराम, मई 10 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रधान डाकघर में रविवार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक व्यवसाय की समीक्षा बैठक सह सम्मान समारोह व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता डाक अधीक्षक रोहतास प्रमंडल नीरज कुमार चौधरी ने की। इस दौरान अगले वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिये लक्ष्य प्राप्ति को लेकर कई निर्देश दिये गए। खाता खोलने में विनोद लाल उप डाकपाल मोहनिया,आधार बनाने में सत्येंद्र प्रसाद सिंह उपडाकपाल हाटा, पीएलआई प्रीमियम जमा व केवीआईसी सत्यापन में रुद्र प्रताप सिंह डाक सहायक बिक्रमगंज को प्रथम स्थान मिला। मौके पर सहायक डाक अधीक्षक डालमियानगर संतोष कुमार तिवारी, डाक निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार झा, आहुति रंजन, अमित कुमार, शिवम शंकर डाकपाल, अनिल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.