बेगुसराय, मई 20 -- गढ़पुरा,एक संवाददाता। खरीफ मौसम की शुरुआत के साथ जिले में किसानों ने धान की खेती की तैयारी तेज कर दी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने कृषि मौसम बुलेटिन जारी कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से धान की खेती करने की सलाह दी है।

खेत की तैयारी बुलेटिन में खेत की तैयारी, नर्सरी प्रबंधन, सिंचाई, उर्वरक उपयोग और कीट नियंत्रण से जुड़े महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार फिलहाल मौसम धान की खेती के अनुकूल बना हुआ है और अगले तीन-चार दिनों तक तापमान सामान्य रहने की संभावना है। ऐसे में किसानों को समय रहते खेती की तैयारी पूरी करने की सलाह दी गई है। कृषि विभाग और मौसम विज्ञान केंद्र किसानों को आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए लगातार जागरूक कर रहे हैं, ताकि कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त किया जा सके।

न...