मधुबनी, अप्रैल 11 -- शंकर प्रसाद बिस्फी। उच्च विद्यालय सिंगिया के प्रांगण में शनिवार को 9वीं की वार्षिक परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरूस्कार देकर सम्मानित किया गया। परीक्षा परिणाम 2 अप्रैल को प्रकाशित किया गया था। पूजा कुमारी, निधि कुमारी तथा किशन कुमार को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के लिए एचएम के द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्रधानाध्यापक डॉ कौशलेंद्र कुमार सिंह ने बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए निरंतर लगन के साथ अध्ययन के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कक्षा 9वीं से 12वीं के सिलेबस को सभी परीक्षाओं के लिए आधार बताया। एचएम ने कहा कि यह समय छात्रों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इस उम्र में पढ़ी गई चीजें स्थायी होती हैं। अंत में सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित क...