सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- नानपुर। प्लस टू माध्यमिक विद्यालय कोइली बालक में सोमवार को छात्र-छात्रा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बीइओ अर्चना कुमारी ने वर्ष 2026 में विभिन्न कक्षाओं के लिए आयोजित परीक्षा में बेहतर अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर 12वीं कला में सबसे अधिक अंक लाने वाले प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान वाले आयत खानम, नीतीश और माही को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह विज्ञान में क्रिन्श, प्रीतम और राहुल को दशम के छात्र छात्रा तूबा कुनैन, चांदनी और कृत्यांश वर्ग 11 के आफरीन खानम, मो. रैयान, हाजरा और आस्तिक इसी तरह वर्ग 9 के खुशबू, प्रियंका और आस्तिक को सम्मानित किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक डॉ. सुधीर कुमार झा व मंच संचालन वसीयुज्जमा ने किया। मौके पर समिति सदस्य नरेंद्र कुमार पाठक, सर...