देहरादून, मई 9 -- ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशनस की ओर से शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बेहतरीन प्लेसमेंट पर 723 छात्रों और अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन डॉ कमल घनशाला ने कहा कि करियर की शुरुआत में आकर्षक पैकेज से अधिक महत्वपूर्ण बेहतर कार्यसंस्कृति, नया सीखने और आगे बढ़ने के अवसर होते हैं। कार्यक्रम में 61.63 लाख रुपए तक के पैकेज पाने वाले और हाई स्कूल में 98.2 प्रतिशत तक अंक पाने वाले 723 छात्रों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के पुरस्कार सम्मान समारोह में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र प्रदीप रावत को गूगल में 61.63 लाख, शिवम अग्रवाल को डी.ई. शॉ में 60.3 लाख, कुणाल कुमार को माइक्रोसॉफ्ट में 56 लाख, अर्शिता और श्रेया महाजन को गूगल में 54.84 एवं रुपये और आस्था मेह...