बलरामपुर, जुलाई 14 -- बलरामपुर, संवाददाता। गांवों में विकास कार्यों, स्वच्छता, सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना-2026 के तहत ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन की ओर से संशोधित समय-सारिणी भी जारी होने के बाद जिले की पात्र ग्राम पंचायतों को निर्धारित समय सीमा में आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त ने बताया कि ग्राम पंचायतें 31 जुलाई तक पंचायत राज विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी। आवेदन के दौरान 100 अंकों की प्रश्नावली भरनी होगी तथा पंचायतों को विकास कार्यों, नवाचारों और उपलब्धियों से संबंधित आवश्यक अभिलेख भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री डैशबोर्ड में बलरामपुर 59वें स्थान...