रुद्रपुर, जून 9 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने जनसंवाद कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम नजीमाबाद क्षेत्र में 18.47 लाख से कराए गए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। मंगलवार को आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के तहत विधायक बेहड़ ने ग्राम नजीमाबाद, मत्स्य कॉलोनी, पहाड़ी कॉलोनी, माता फार्म, कलकत्ता फार्म और रुद्रपुर सानी का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इस अवसर पर उन्होंने मत्स्य कॉलोनी में 2.76 लाख रुपये की लागत से निर्मित सीसी सड़क, नजीमाबाद मेन में नहर की पुलिया पर 1.19 लाख से लगाई गई लोहे की ग्रिल रेलिंग, रुद्रपुर सानी में 5 लाख की लागत से बनी सीसी सड़क, पहाड़ी कॉलोनी में 3.51 लाख और 1.01 लाख की लागत से निर्मित दो सीसी सड़कों और मा...