रुद्रपुर, मई 17 -- किच्छा। विधायक तिलकराज बेहड़ ने ग्राम आनंदपुर में 24.29 लाख की लागत से बने मार्गों का लोकार्पण किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। रविवार को विधायक बेहड़ ने ग्राम आनंदपुर में 300 मीटर दूरी की दो सीसी सड़कों का लोकार्पण किया। बेहड़ ने बताया कि ग्राम आनंदपुर के नारायण करौली में विधायक निधि के 2.52 लाख रुपये और ग्राम गौरीकलां में 8.83 लाख रुपये से सड़क निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बड़ी सड़कों से लेकर छोटी गलियों तक निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे है। यहां प्रेम आर्या, गुरदास कालड़ा, राजेंद्र प्रताप सिंह, नारायण गुड्डू, प्रधान कुंवर पाल, अनिल कुमार, पूजा कुशवाहा, पूनम यादव, पवन पाठक, राम प्रकाश, विपिन सिंह, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...