रुद्रपुर, जुलाई 22 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट अभ्यर्थियों पर हुए कथित लाठीचार्ज और छात्राओं के साथ हुई अभद्रता के बाद प्रधानमंत्री को पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के आरक्षण की बात करने वाली सरकार छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। बेहड़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। बुधवार को विधायक बेहड़ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता डीडी चौक पर एकत्र हुए। उन्होंने नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। बेहड़ ने आरोप लगाया कि नीट पेपर लीक के मामले को लेकर देशभर के छात्र शिक्षा मंत्री और प्रधानमंत्री से इस्तीफा मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र सरकार छात्रों के आंदोलन क...