रुद्रपुर, मार्च 7 -- किच्छा, संवाददाता। विधायक तिलकराज बेहड़ ने अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) में 5.28 करोड़ की लागत से बनने वाले भवनों का विधि-विधान से भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के सशक्त आधार से बेटियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। शनिवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक बेहड़ ने बताया कि विद्यालय परिसर में तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा। इस भवन में 12 कक्षा-कक्ष, एक स्टाफ रूम, एक बड़ा हॉल और टॉयलेट सहित अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा 44 लाख की लागत से पुराने भवन की मरम्मत भी कराई जाएगी। बताया कि राजकीय इंटर कॉलेज की स्थापना वर्ष 1976 में हुई थी। उन्होंने वर्ष 1999 में केमिस्ट्री लैब, वर्ष 2002 में फिजिक्स, होम साइंस और बायोलॉजी लैब और वर्ष 2010 में जिला योजन...