रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- मयंक त्यागी, किच्छा। विधायक तिलक राज बेहड़ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिलकर पंतनगर एयरपोर्ट विस्तारीकरण कि आड़ में लगभग 600 परिवारों को उजाड़े जाने का आरोप लगाया। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की समस्याओं के समाधान की भी मांग की। बेहड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दोनों मुद्दों पर उचित समाधान का भरोसा दिलाया है। मंगलवार को देहरादून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करते हुए बेहड़ ने बताया कि पंतनगर विवि प्रशासन ने संजय कॉलोनी, मस्जिद कॉलोनी एवं वाल्मीकि कॉलोनी के निवासियों को वहां से हटाने के लिए नोटिस जारी किए हैं। प्रभावित लोगों के हितों की चिंता करते हुए उन्हें हटाने से पहले ठोस पुनर्वास योजना तैयार करने की मांग की। यह भी पढ़ें- पूर्व विधायक शुक्ला ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया समाधान का भरोसा बे...