रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस कमेटी में रिजवान अंसारी के प्रदेश महासचिव और तरुण नेगी के नगर अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत करते हुए मिष्ठान वितरण किया गया। विधायक बेहड़ ने कहा कि यूथ कांग्रेस में युवाओं का भविष्य सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, समानता और विकास की नीतियों पर चलती रही है, जहां युवाओं को नेतृत्व के पर्याप्त अवसर मिलते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में सकारात्मक माहौल है और आ...