बेहट बार एसोसिएशन: संजय चौहान अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद बने महासचिव
सहारनपुर, फरवरी 18 -- तहसील बेहट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में मंगलवार को मतदान के बाद नतीजे घोषित किए गए। चुनाव में एक बार फिर ठाकुर प्रदीप गुट का दबदबा कायम रहा। संजय चौहान अध्यक्ष व जगदीश प्रसाद महासचिव चुने गए। एसोसिएशन के अन्य सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। मंगलवार को चुनाव अधिकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लच्छी सिंह चौहान, सचिव राजेंद्र प्रसाद सैनी व अन्य सहायक चुनाव अधिकारियों की देखरेख में सुबह 11 बजे मतदान शुरू हुआ जो दोपहर तीन बजे तक सहकुशल सम्पन्न हुआ। मतदान में 171 अधिवक्ताओं में से 168 ने अपने मत का प्रयोग किया। तीन अधिवक्ताओं ने वोट नहीं डाला और चार वोट निरस्त किए गए। चुनाव परिणाम में ठाकुर प्रदीप गुट का एक बार फिर दबदबा कायम रहा। संजय चौहान ने अध्यक्ष पद पर 90 वोट प्राप्त कर अपने प्रतिद्वंदी ठाकुर संजय सिंह को 16 म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.