सहारनपुर, सितम्बर 3 -- बेहट। लंबे समय से खराब सड़कों की मार झेल रहे बेहट विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ईएफसी स्वीकृति दे दी है। इससे मुर्तजापुर-मसखरा नदी पर पुल और पहुंच मार्ग तथा गंदेवड़-चिलकाना मार्ग के सुदृढ़ीकरण का रास्ता साफ हो गया है। राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने बताया कि उन्होंने दोनों समस्याओं को लेकर लगातार प्रयास किए। बुधवार को लखनऊ में लोक निर्माण विभाग की व्यय समिति की बैठक के बाद परियोजनाओं को मंजूरी मिली। मुर्तजापुर-मसखरा नदी पुल, पहुंच मार्ग, अतिरिक्त पहुंच मार्ग और सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1669.86 लाख रुपये तथा सहारनपुर-चिलकाना-गंदेवड़ अन्य जिला मार्ग के किमी 20 से 30 तक सुदृढ़ीकरण के लिए 1822.20 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं। शासनादेश जा...