सीतापुर, मार्च 10 -- सीतापुर, संवाददाता। डीएम डॉ. राजा गणपति आर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। जिसमें उपस्थित न होने वाले बीसीपीएम बेहटा व बम्भौरा और मीरा नगर के एमओआईसी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश डीएम ने दिए। साथ ही नोटिस भी जारी की गई। वहीं साण्डा में तैनात सीएचओ व एक अन्य की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका, जिला महिला चिकित्सालय की अध्यक्षता में गठित मेडिकल बोर्ड से स्वास्थ्य परीक्षण कराते हुये 15 दिन के अन्दर आख्या प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि सभी मातृ सुरक्षा केन्द्रों का प्रभावी संचालन किया जाये। प्रसव की निर्धारित तिथि से पूर्व गर्भवती महिला से अवश्य संपर्क कर उसे जरुरी सावधानियों एवं उपलब्ध सुविधाओं के विषय में जागरूक किया जाये। एम्बुलेंस की व्यवस्था ...