बेहटा चैलेंजर्स ने भिलोलिया लाइंस को हराया
बदायूं, मई 23 -- गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैलेंजर्स और भिलोलिया लाइंस टीम के बीच खेले गए मुकाबले में बेहटा चैलेंजर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 85 रन से एकतरफा जीत दर्ज की। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले चंद्रपाल उर्फ चंदू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। भिलोलिया लाइंस के कप्तान महेश चंद्र ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बेहटा चैलेंजर्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाए। इसके जवाब में 135 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलोलिया लाइंस की टीम बेहटा चैलेंजर्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 10 ओवर में मात्र 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चंद्रपाल उर्फ चंदू को मैन ऑफ द मैच के पुर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.