बेहटा चैंपियन ने बेहटा चैलेंजर्स को सात विकेट से हराया
बदायूं, मई 30 -- तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-9 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा चैंपियन और बेहटा चैलेंजर्स टीम के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बेहटा चैलेंजर्स को 7 विकेट से हराकर जीत अपने नाम कर ली। मैच में बेहटा चैलेंजर्स के कप्तान चंद्रपाल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। 57 रनों के आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी बेहटा चैंपियन की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले आर्यन को 26 रन बनाने और 2 विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शुभम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.