नई दिल्ली, जुलाई 5 -- टाटा मोटर्स के इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में नेक्सन EV मोस्ट पॉपुलर मॉडल है। ये देश की भी नंबर-1 इलेक्ट्रिक कार के तौर पर जानी जाती है। ऐसे में इस महीने यानी जुलाई में आप इस कार को खरीदने का प्लान बना रहे हैं तब आपको पूरे 50,000 रुपए के बेनिफिट मिलने वाले हैं। खास बात ये है कि कंपनी इसके सभी वैरिएंट पर ये डिस्काउंट दे रही है। इस डिस्काउंट में 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट और 35,000 रुपए तक का एक्सचेंज/स्क्रैपेज ऑफर शामिल है। नेक्सन EV की एक्स-शोरूम कीमतें 12.49 लाख रुपए से 17.49 लाख रुपए तक जाती हैं।टाटा नेक्सन EV के बैटरी पैक और रेंज नेक्सन EV में 45kWh का बैटरी पैक दिया है। कंपनी का कहना है कि नया बैटरी पैक 15% ज्यादा एनर्जी-डेंसिटी वाला है, इसलिए यह 40.5kWh यूनिट जितनी ही जगह लेता है, लेकिन इसका वजन थोड़ा ज्यादा है। इ...