हल्द्वानी, मई 27 -- हल्द्वानी। चारधाम यात्रा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने का खामियाजा अब स्थानीय मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। रोजाना 1200 से अधिक की ओपीडी वाले बेस अस्पताल, हल्द्वानी के एकमात्र हड्डी रोग विशेषज्ञ को चारधाम यात्रा की ड्यूटी पर भेज दिया गया है, जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। मंगलवार सुबह 'हिन्दुस्तान' की टीम ने बेस अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अस्पताल प्रबंधन ने महज खानापूर्ति करते हुए हड्डी रोग ओपीडी कक्ष के दरवाजे पर कुंडी लगा दी और बाहर 'डॉक्टर उपलब्ध नहीं है' का पोस्टर चस्पा कर दिया। ज्ञात हो कि यहां हड्डी रोग की ओपीडी में रोजाना औसतन 150 से अधिक मरीज आते हैं, जो मंगलवार को ओपीडी के बाहर चस्पा पोस्टर देखकर मायूस होकर लौटते रहे。

वार्ड में नहीं हुआ राउंड हड्डी के ऑपरेशन के बाद वा...