हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- मोहन भट्ट, हल्द्वानी। बेस अस्पताल में आधार कार्ड केंद्र शुरू होने का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। जिला प्रशासन की ओर से अस्पताल प्रबंधन से कक्ष लिए दो माह से अधिक का समय बीत चुका है। केंद्र अब तक संचालित नहीं हो पाया है। इस देरी के कारण हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोग आधार कार्ड बनवाने और उनमें संशोधन कराने के लिए दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।'हिन्दुस्तान' ने आधार कार्ड को लेकर आम जनता को हो रही परेशानियों को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद जिला प्रशासन हरकत में आया। आम लोगों के साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों और तीमारदारों को उम्मीद थी कि यहाँ केंद्र खुलने से उन्हें अन्य सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। वर्तमान में सीमित केंद्रों के कारण लोगों को घंटों कतारों में खड़ा हो...