नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा कि वे सैन्य बेस पर तैनात सैनिकों को अपने निजी हथियार रखने की अनुमति देंगे। एक्स पर वीडियो पोस्ट में उन्होंने बताया कि उन्होंने एक मेमो पर हस्ताक्षर किया है जिसके तहत बेस कमांडरों को निर्देश दिया जाएगा कि वे सैनिकों के निजी हथियार रखने की अनुमति दें, क्योंकि ये सुरक्षा के लिए बेहद आवश्यक कदम है। यदि किसी सैनिक के अनुरोध को खारिज किया जाता है तो उसका विस्तृत कारण बताना होगा। अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हाल में हुए हमलों के बाद अमेरिका ने ये फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि हथियार तक सैनिकों की पहुंच आसान बनाना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...