हल्द्वानी, जनवरी 6 -- हल्द्वानी। मौसम बदलते ही खांसी-बुखार के मामलों में इजाफा हुआ है, लेकिन बेस अस्पताल हल्द्वानी में भर्ती बच्चों को कफ सिरप नहीं मिल पा रहा है। अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज केवल भाप देकर किया जा रहा है, जिससे मरीजों और उनके तीमारदारों में नाराजगी है। बेस अस्पताल हल्द्वानी में औसतन 1200 की ओपीडी होती है। इनमें से करीब 170 से ज्यादा बच्चों की ओपीडी होती है। ओपीडी में इन दिनों खांसी, सर्दी और बुखार के मरीज आ रहे हैं। बीमार बच्चों को भर्ती भी करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन ना तो ओपीडी और ना ही भर्ती मरीजों को कफ सीरप दे रहा है। कई अभिभावक शिकायत कर रहे हैं कि बच्चे रातभर खांसी से परेशान रहते हैं, लेकिन दवा नहीं मिलने से राहत नहीं हो रही। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि कफ सिरप की खरीद मुख्यालय के आदेश पर निर्भर है और अभ...