रांची, मार्च 7 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को बेस्ट योगिनी अवॉर्ड समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि नवनिर्वाचित महापौर रोशनी खलखो ने योग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं और बेटियों को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समारोह में डॉ. संतोषी कुमारी, चैताली मुखर्जी, अंजना सिंह, पूजा सिंह व सरिता सिंह को पुरस्कृत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...