मुरादाबाद, दिसम्बर 15 -- पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर बिलारी तहसील में सोमवार को अधिवक्ताओं ने बैठक की, और आगामी सत्रह दिसंबर को मुरादाबाद बंद की रूपरेखा तय की। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संघर्ष समिति के तत्वावधान में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना को लेकर 17 दिसंबर बुधवार को मुरादाबाद बंद का आह्वान किया गया है। अधिवक्ताओं ने कहा कि हाईकोर्ट बेंच की स्थापना पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हो जाएगी, तो लोगों के समय की बचत होगी और आर्थिक बोझ में भी कमी आएगी। इसके अलावा न्याय तक सीधे पहुंच से व्यापार और आम जनता दोनों को लाभ होगा लिहाजा व्यापारियों से आह्वान किया गया कि वह अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर आंदोलन को सफल बनाएं। इसी को लेकर तहसील बार एसोसिएशन की बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें अध्यक्ष विनय चौधरी ने कहा कि संघर्ष समिति के आह्वान पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.