नई दिल्ली, मई 26 -- एसयूवी का तगड़ा क्रेज चल रहा है, लेकिन जिन बायर्स को सेडान पसंद है, वे सेडान ही लेंगे। सेडान्स का कंफर्ट एसयूवी से काफी बेहतर होता है। साथ ही इनका ड्राइविंग एक्सपीरियंस और हाई-स्पीड स्टेबिलिटी भी बेहतरीन होती है। सेडान्स के साथ कुछ ग्राहकों को जो एक समस्या आती है, वह है ग्राउंड क्लियरेंस की। अगर आप भी अपने लिए एक नई सेडान लेने की सोच रहे हैं और बेस्ट ग्राउंड क्लियरेंस की तलाश में हैं, तो हम आपको इंडियन कार मार्केट में उपलब्ध कुछ बेस्ट ऑप्शन के बारे में बता रहे हैं।होंडा अमेज थर्ड जेनरेशन की अमेज कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में सबसे अधिक ग्राउंड क्लीयरेंस (172 मिमी) ऑफर करने वाली सेडान में से एक है। अमेज का 2,470 मिमी का वीलबेस अपने राइवल्स के मुकाबले 20 मिमी लंबा है, लेकिन यह बढ़त मामूली है। इससे होंडा की इस सेडान की स्पीड...