भागलपुर, मई 21 -- भागलपुर । शिक्षा विभाग के निर्देश पर आज 21 मई से सभी सरकारी विद्यालयों की डिजिटल मॉनिटरिंग शुरू होगी। बेस्ट प्लस मोबाइल एप की मदद से विद्यालय का निरीक्षण रिपोर्ट अपलोड किया जाएगा। विभाग के पूर्व अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंद्र ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिया है। डीईओ राज कुमार शर्मा ने बताया कि विद्यालय निरीक्षण के दौरान छात्रों की उपस्थिति, शिक्षकों की मौजूदगी, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, स्कूल खुलने और बंद होने के समय समेत आधारभूत सुविधाओं की जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...