पाकुड़, जनवरी 23 -- - पाकुड़ जिले के लिए गौरव का क्षण: राष्ट्रपति महोदया करेंगी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार को सम्मानित... - बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025... पाकुड़, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिले के लिए गर्व का विषय है कि उपायुक्त मनीष कुमार को बेस्ट इलेक्शन डिस्ट्रिक्ट अवार्ड 2025 के लिए राष्ट्रपति महोदया द्वारा 25 जनवरी 2026 को नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में सम्मानित किया जाएगा। राष्ट्रीय निर्वाचन आयोग ने इस पुरस्कार के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रियाओं में उत्कृष्टता, नवाचार और समर्पित प्रयास को मान्यता दी है। यह उपलब्धि जिले के समर्पित चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों की मेहनत, प्रतिबद्धता और टीमवर्क का परिणाम है। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि यह सम्मान केवल मेरे लिए नहीं, बल्कि पूर...