बेस्ट इंटिग्रिटी अवार्ड मिला
मोतिहारी, अगस्त 18 -- रक्सौल । सशस्त्र पुलिस बल नेपाल के डीएसपी विकास अधिकारी और सशस्त्र पुलिस निरीक्षक उत्तर वाईबा को बेस्ट इंटिग्रिटी अवार्ड-2026 से सम्मानित किया गया। वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ ने सशस्त्र एसपी स्व.सुमन थपलिया की स्मृति में 25 25 हजार नेपाली रुपये नकद और सम्मान-पत्र प्रदान किया। वीरगंज उद्योग वाणिज्य संघ और सशस्त्र पुलिस बल नेपाल नंबर 13 गण, पर्सा के संयुक्त आयोजन में हुए कार्यक्रम में नंबर 2 छिन्नमस्ता वाहिनी के डीआईजी विष्णुप्रसाद भट्ट और संघ अध्यक्ष हरि गौतम ने सम्मानित किया। संघ के अध्यक्ष गौतम ने कहा कि स्वर्गीय सुमन थपलिया के राष्ट्रसेवा और सुरक्षा क्षेत्र में योगदान को स्मरण करने के लिए पुरस्कार शुरू किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.