बदायूं, अगस्त 30 -- दातागंज। दातागंज कोतवाली की हिरासत में युवक की हालत बिगड़ने और जिला अस्पताल में मौत के बाद हवालात के बाहर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। वीडियो में एक सिपाही बेहोश राजेश की शर्ट पकड़कर उसे झकझोरता दिख रहा है। वहीं मौजूद होमगार्ड पहले बोतल से राजेश को पानी पिलाता है और फिर उसे चेहरे पर पानी मारता है। इसके बाद सिपाही वहां से चला जाता है जबकि राजेश वहीं पड़ा रहता है। कुछ देर बाद सिपाही एक अन्य व्यक्ति के साथ आता है और राजेश के ऊपर गमछे से हवा करता दिखाई देता है। झकझोरने के दौरान सिपाही राजेश को पैर के सहारे टिकाते हुए दिख रहा है। उसी दौरान होमगार्ड बोतल से पानी राजेश के मुंह पर मारते नजर आ रहा है। इसके बाद राजेश को दोनों छोड़ देते हैं। राजेश फर्श पर लुढ़क जाता है, उस समय उसकी शरीर में कोई हलचल नजर नहीं आ रही थी। दोनों अन्य ...