सहारनपुर, फरवरी 3 -- लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री और स्थानीय विधायक कुंवर बृजेश सिंह ने जड़ौदा जट्ट स्थित पीएम श्री विद्यालय में पहुंचकर कक्षा संभाली और बच्चों को पढ़ाया। साथ ही मंत्री ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, भविष्य की योजनाओं और जीवन के लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। कक्षा के दौरान मंत्री ने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे मजबूत आधार है और लगन से पढ़ाई करने पर हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मंत्री की मौजूदगी से बच्चों में उत्साह दिखा और उन्होंने खुलकर सवाल पूछे। विद्यालय के शिक्षकों ने बताया कि इस तरह की पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और सीखने के प्रति रुचि विकसित होती है। स्थानीय लोगों ने इस पहल को बच्चों के सर्वांगीण...