गोंडा, फरवरी 16 -- मेहनौन, संवाददाता। विकास खण्ड इटियाथोक के उच्च प्राथमिक विद्यालय नारे महरीपुर में बीती रात चोर कमरे में लगी खिड़की को तोड़ उसमें रखा सामान उठा ले गए। सोमवार को जब विद्यालय खुला तो शिक्षकों ने देखा कि खिड़की टूटी हुई है और उसमें रखा सामान गायब है। विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक सावित्री ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस टीम ने मौका मुआयना कर विद्यालय में तैनात शिक्षकों से भी जानकारी ली। इंचार्ज प्रधानाध्यापक सावित्री ने लिखित तहरीर भी दी है जिसमें उन्होंने कहा है रविवार की रात चोरों ने विद्यालय के एक कमरे की खड़की तोड़ अन्दर घुसे और उसमें रखा राशन, स्टील प्लेट और गिलास सहित अन्य सामान उठा ले गए है। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया जांच पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.