बेसिक स्कूल बन रहे शिक्षा के उत्कृष्ट केंद्र: बीएसए
गोंडा, जुलाई 23 -- गोण्डा, संवाददाता। सरकारी विद्यालय अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रह गए हैं। आधुनिक सुविधाओं और नवाचारों के चलते ये विद्यालय शिक्षा जगत में आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। यह बात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर में कही। वे बुधवार को बच्चों को हाउस ड्रेस के रूप में लोअर-टीशर्ट वितरित करने पहुंचे थे। बीएसए ने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में आज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ तकनीकी शिक्षा भी दी जा रही है। सभी आधुनिक सुख-सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे बच्चे शिक्षा के प्रति और अधिक उत्साहित हो रहे हैं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीईओ सीमा पांडेय और जिला समन्वयक राजेश सिंह ने भी बच्चों को परिधान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया। जिला समन्वयक राजेश सिंह ने कहा कि परिषदीय विद्यालय अब गुणवत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.