गोंडा, मार्च 30 -- रुपईडीह, संवाददाता। उच्च प्राथमिक विद्यालय के सेवानिवृत शिक्षक एवं विद्यालय के कक्षा आठ के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान पाकर शिक्षक व छात्र भाव विभोर हो गए । उच्च प्राथमिक विद्यालय शिवगढ़ गोपालपुर के प्रधानाध्यापक स्वामीनाथ मिश्रा के सेवानिवृत्ति होने एवं कक्षा आठ के छात्र छात्राओं के उत्तीर्ण होने पर विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन तिवारी के नेतृत्व में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सेवानिवृत शिक्षक स्वामीनाथ मिश्रा को अंग वस्त्र व उपहार तथा विद्यालय के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित करते हुए सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की। इंचार्ज प्रधानाध्यापक पवन तिवारी ने उपस्थित शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्ति जीवन पर्यंत सीखता रहता है, कभी रिटायर नह...